बस्ती, मई 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस 2027 पर पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार ने आवेदन मांगा है। यह जानकारी देते हुए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम एवं बीडीओ को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, कवि, लेखक या शिक्षा के क्षेत्र में, सिविल सेवा, खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए संबंधित महानुभाव का आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए अपनी संस्तुति के साथ दें। सीडीओ ने अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन को ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी सुस्तुतियां निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...