पद्म पुरस्कार के लिए 15 जून तक आवेदन करें
गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार-2027 के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए 15 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि भारत सरकार आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी-2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेगी।इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। अधिकारी ने बताया कि समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, कला, विज्ञान, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले इच्छुक नागरिक पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण विभाग ने प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.