पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन
नैनीताल, अप्रैल 24 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। पद्म पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार के लिए भारत सरकार ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपने नामांकन/सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in से ऑनलाइन पेश कर सकते हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। नामांकन करते समय सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति की उपलब्धियों एवं सेवाओं का स्पष्ट एवं विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में अंकित हो। पद्म पुरस्कारों से संबंधित नियम एवं विनियम https://padmaawards.gov.in पर देखे जा सकेंगे। 1954 में स्थापित ये पुरस्कार प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, जनसंपर्क, सिविल सेवा, व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.