बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिफारिशें और नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योग्य और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नामों की संस्तुति करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं अथवा प्रस्तावक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करें। यह भी पढ़ें- UGC NET : यूजीसी नेट आवेदन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, अंतिम तिथि कल, आगे कब क्या, अहम तिथियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...