बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली। पद्मावती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रविवार को ग्रेजुएशन एवं अवार्ड समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन जगदीश अरोरा, चेयरमैन पारूष अरोरा, डायरेक्टर पार्थ अरोरा, हैपी ट्रेल्स स्कूल नवाबगंज के चेयरमैन जेपी ढल, आईएसए अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल, जीआरएम चेयरमैन राजेश जॉली, बिजनेस बडीज जेएस खंडूजा, निखिल अरोरा व प्रिंसिपल ममता सक्सेना ने किया। कक्षा तीन की छात्रा सिद्धि ने हिंदी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड में हिंदी बाल श्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया, कक्षा आठ के छात्र अखंड प्रताप सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में मंडल स्तर पर दूसरा स्थान कक्षा में प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम में नितिन कुमार, आशीष, जेबा खान, भागीरथी शर्मा, स्वाति कपूर, सुरुचि सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...