चाईबासा, जून 21 -- जगन्नाथपुर। स्थानीय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, आचार्य बंधु-भगिनी एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- Yoga Day 2026: योग दिवस पर हिंदी में दें आसान और शानदार स्पीचकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, सचिव संग्राम सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने योग विज्ञान के जनक महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पार्चन के साथ किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नही...