चाईबासा, अप्रैल 15 -- जगन्नाथपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन अदम्य साहस, उच्च शिक्षा, और सामाजिक समानता के प्रति अटूट समर्पण की एक मिसाल है। विद्यालय की दीदी मीनाक्षी घबराई ने उनका प्रभावशाली जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्विज रहा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के आचार्य सुबोध गुप्ता द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- नोवामुंडी कॉलेज में याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर यह भी पढ़ें- बच्चों ने माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- पूर्णिया कॉलेज ...