हरिद्वार, फरवरी 25 -- अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से ओम विहार स्थित श्री हरिसदनम् में विचार गोष्ठी आयोजित कर द्विवेदी युगीन साहित्यकार एवं प्रख्यात समालोचक पंडित पद्मसिंह शर्मा की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुशील कुमार त्यागी 'अमित' ने कहा कि 25 फरवरी 1876 को बिजनौर के नायक नंगला गांव में जन्मे पंडित पद्मसिंह शर्मा संस्कृत के विद्वान होने के साथ उर्दू, फारसी, बंगला और मराठी के भी ज्ञाता थे। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में अध्यापन व संपादन किया। सत्यवादी और भारतोदय पत्रों के संपादन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महामंत्री डॉ. विजय कुमार त्यागी ने 'बिहारी की सतसई' पर उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि...