नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- देश के कई राज्यों में जारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आरोपों में घिर गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के बाद विपक्ष उनपर हमलावर है। वहीं, सत्ता पक्ष यानी कि भाजपा ने चुनाव आयोग और सीईसी का बचाव किया है। इस पूरे प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए उनके लिए पद्मश्री की मांग तक कर दी। यह बात कांग्रेस को पसंद नहीं आई तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पद्मश्री क्यों, प्रधानमंत्री बनाया जाए। बंगाल भाजपा चीफ का कहना है कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराने और मतदाता सूची से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने के लिए उन्हें कम से कम पद्म भ...