वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जन रहे पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ वार्ड में मारपीट के आरोप ने हलचल मचा दी है। यह भी पढ़ें- बीएचयू में पद्मश्री डॉक्टर टीके लाहिड़ी से मारपीट पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ा, जांच को समितिमारपीट के आरोप प्रो. लाहिड़ी की कोलकाता में रहने वाली बहन ने बीएचयू एवं अस्पताल प्रशासन को ई-मेल भेजकर कॉर्डियोथोरेसिक विभाग के डॉ. अरविंद पांडेय के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। आईएमएस निदेशक एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल में प्रो. लाहिड़ी का हालचाल लिया और मारपीट की घटना से इनकार किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी स्पष्टीकरण जारी कर आरोप का खंडन किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामाजिक-सियासी पारा...