मथुरा, मई 27 -- मथुरा। यथा शक्ति संस्था खेती किसानी को व्यवसायिक स्वरुप देने के लिए बलदेव विकास खंड सभागार में कृषक गोष्ठी आयोजित करेगी। इसमें पद्मश्री सम्मान प्राप्त किसान खेती के गुर सिखाएंगे। पत्रकार वार्ता में संस्था सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि 29 मई को सुबह 10:30 बजे से ब्लॉक सभागार में एक किसान गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें मुख्य अतिथि सोनीपत, हरियाणा के पद्मश्री किसान कंवल सिंह चौहान एवं बुलन्दशहर के पद्मश्री किसान भारत भूषण त्यागी भाग लेंगे। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि कंवल सिंह चौहान वेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न की उन्नत खेती के विशेषज्ञ हैं। जो करीब दो हजार हैक्टेयर में खेती कर 7-8 देशों में निर्यात करते हैं। वहीं भारत भूषण 20-25 वर्ष से जैविक खेती में सक्रिय एवं अब त...