मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मतलुपुर में बुधवार को हो गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र डॉ. रमन त्रिवेदी ने दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर मुख्यमंत्री का संदेश साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- 4 बार के विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधनमुख्यमंत्री का संदेश मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने उनको शोक जताने के लिए डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के गांव जाने को कहा। सीएम के निर्देश पर वे मतलुपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री के शोक संवेदना को उनतक पहुंचाया। सीएम ने शोक संवेदना में कहा कि डॉ. ग...