मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति पद्मश्री गोपालजी त्रिवेदी का निधन मंगलवार सुबह पटना के निजी अस्पताल में हो गया। वे 96 वर्ष के थे। इसी वर्ष 26 जनवरी को विज्ञान-इंजीनियरिंग क्षेत्र में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। डॉ. त्रिवेदी कुछ दिनों से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र डॉ. रमन त्रिवेदी ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. त्रिवेदी का अंतिम संस्कार बुधवार को बंदरा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव मतलुपुर में किया जायेगा। वे अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों के अलावा नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं。 यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्रीडॉ. त्रिवेदी के निधन पर शोक डॉ. त्रिवेदी के निध...