नई दिल्ली, जुलाई 31 -- सही निदान ही सफल उपचार की पहली सीढ़ी चिकित्सा विज्ञान में कहा जाता है कि किसी भी बीमारी का सही और समय पर निदान ही उसके सफल उपचार का आधार होता है। इसी विचार को अपना लक्ष्य बनाकर पद्मश्री डॉ. एस. एस. सरकार ने वर्ष 1989 में सरकार डायग्नोस्टिक्स की स्थापना की। आज यह संस्थान केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख स्टैंडअलोन डायग्नोस्टिक सेंटरों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मरीज-केंद्रित सेवाओं के कारण सरकार डायग्नोस्टिक्स लाखों लोगों के भरोसे का नाम बन गया है।एक चिकित्सक की दूरदर्शी सोच से शुरू हुआ सफर 5 मार्च 1960 को जन्मे डॉ. एस. एस. सरकार ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमसी), लखनऊ से वर्ष 1983 में एमबीबीएस तथा 1987 में रेडियोलॉजी में एम.डी. की डिग...