जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- डायन और ओझा-गुणी जैसे अंधविश्वास के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहीं पद्मश्री छुटनी महतो ने सोमवार को जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी साझा की और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान में पुलिस से सहयोग मांगा। छुटनी ने बताया कि डायन बताकर उन्हें अपने ही गांव से निकाल दिया गया था। पति और ग्रामीणों द्वारा बहिष्कृत किए जाने के बाद वह अपने चार छोटे बच्चों के साथ पेड़ के नीचे रहने को मजबूर हुईं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में डायन के नाम प्रताड़ित की जाने वाली महिलाओं की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू किया। इस दौरान उन्हें कई बार जान जोखिम में डालकर अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने एसएसपी से आग्रह किया कि जिले में अब भी डा...