गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में शनिवार को मुरादाबाद निवासी पद्मश्री से सम्मानित चिरंजी लाल यादव पहुंचे। यहां उनका सम्मान कर अकादमी के जवानों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया गया। उन्हें जून 2026 में राष्ट्रपति द्वारा हस्तशिल्प के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था। कमांडेंट सुदेश कुमार ने कहा कि चिरंजी लाल यादव मुरादाबाद में तांबे और पीतल पर नक्काशी का काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...