मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार को बंदरा प्रखंड के मतलुपुर गांव स्थित उनके आवास पर जाकर पद्मश्री गोपालजी त्रिवेदी को सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने गोपालजी त्रिवेदी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान देश के सभी किसानों का सम्मान है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की संयोजक रंजना सरकार, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, बैजनाथ पाठक व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...