आरा, अगस्त 19 -- 15 दिनों में वेतन सत्यापन पोर्टल पर प्रपत्र अपलोड करना होगा

वेतन निर्धारण के निर्देश आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने पदोन्नति प्राप्त शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण और भुगतान को लेकर सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगस्त माह के वेतन विपत्र तैयार करने से पहले संबंधित कर्मचारियों से शपथ पत्र लेना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि पदोन्नत कर्मचारियों का वेतन निर्धारण कर दिया गया है, लेकिन भुगतान निर्धारित शर्तों के अधीन ही किया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को बिहार सरकार के वेतन सत्यापन कोषांग के 'एंड टू एंड सॉल्यूशन' पोर्टल पर वेतन सत्यापन के लिए आवश्यक प्रपत्र 15 दिनों के भीतर अपलोड करना होगा।...