चंदौली, अगस्त 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की मासिक बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्य कार्मिक अधिकारी जैश कुमार ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारी का स्वागत किया। इसमें एससी/एसटी कर्मियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पदोन्नति में आरक्षण, रोस्टर के अनुपालन एवं अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी कई व्यावहारिक समस्याओं को रखा। इस पर जैश कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा आरक्षण नियमों का पूरी पारदर्शिता से पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर शंकर राम, मुल्क राज आनंद, अमित प्रभाकर, मनीष ...