मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर। कॉलेजों के विद्यार्थियों की मुश्किलें दूर करने वाले खुद दुश्वारियों से दो-चार हो रहे हैं। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में काम करने वाले 309 कर्मचारी पिछले दो साल से पदोन्नति और सेवा सामंजन का इंतजार कर रहे हैं। अनुकंपा बहाली ठप है। मांगें पूरी नहीं होने पर ये अब आंदोलन की राह पर हैं। इनका कहना है कि लगातार आंदोलनों के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सेवा सामंजन के इंतजार में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें कई महिला कर्मचारी भी हैं, जिन्हें विशेषावकाश तक नहीं मिल रहा है। इमर्जेंसी में अवकाश पर रहने पर उस दिन का पैसा कट जाता है। छुट्टी का यह हाल है कि इनके जीवन में न त्योहार है न रविवार। कर्मचारियों का कहना है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.