प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रवक्ता और अधीनस्थ राजपत्रित पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर लखनऊ, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, हरदोई, आजमगढ़ और देवरिया समेत विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में धरना दिया।

शिक्षकों की चिंताएँ वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षक भुगत रहे हैं। तमाम शिक्षक हर साल बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

मांगपत्र सौंपना अंत में शिक्षक नेताओं ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक के प्रतिनिधि सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं एक राकेश सिंह एवं अपर शिक्षा निदेशक राजकीय के स्टेनो सुरेश पटेल को...