पदोन्नति के अवसर देने के लिए प्राविधिक शिक्षा नियमावली में होगा संशोधन
लखनऊ, जुलाई 2 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ ने संयुक्त रूप से गुरुवार को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एम.के. सुंदरम से मुलाकात कर संवर्ग की मांगों पर समयबद्ध ढंग से निस्तारण की मांग की। प्रमुख सचिव ने संघ को दो महीने के भीतर प्राविधिक शिक्षा नियमावली में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्राविधिक सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति के बेहतर अवसर मिल सकें।
मांगों पर चर्चा संघ ने प्रमुख सचिव के साथ बैठक में मांग की है कि वेतन निर्धारण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही कार्मिकों के वेतन निर्धारण संबंधी लंबित मामलों को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। वहीं बैठक में प्रशासनिक सेवा नियमावली के प्रख्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.