पदोन्नति और स्थानांतरण में सुधार की मांग उठाई
प्रयागराज, मई 29 -- राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को उठाया। संघ ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने और प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया में सरलता लाने पर भी जोर दिया। संघ ने कहा कि एडी राजकीय के प्रयागराज में नियमित रूप से न बैठने से शिक्षकों के प्रशासनिक कार्य लंबित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.