बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- फोटो : बेन कीर्तन-बेन प्रखंड के पदुम बिगहा गांव में सोमवार को अखंड-कीर्तन में शामिल लोग। बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के पदुम बिगहा गांव में धूमधाम से अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव के लोगों ने 24 घंटे तक फलाहार पर रहकर हरे राम, हरे कृष्ण का संकीर्तन किया। कीर्तन के समापन के अवसर पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरा पदुम बीघा भक्ति रस में डूबा नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक एकता और पारस्परिक प्रेम को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.