हरिद्वार, फरवरी 11 -- पथरी क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित एक नामी फैक्ट्री के सिक्योरटी गार्ड ने बुधवार को गृह क्लेश के चलते अपने कमरे में पंखे से खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। इसके साथ उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस को फैक्ट्री सुपरवाइजर ने घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुची। वहां फैक्ट्री कर्मचारी सुकांता (52 वर्ष) पुत्र सोना चंद निवासी ऊना कोटि तिरुपुरा अपने कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका था। पुलिस ने उसे पंखे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि उसके घर मे कलेश चल रहा था। वह फैक्ट्री में बने कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.