मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- औराई। अमनौर मंडल एवं जनार मंडल कार्यालय में शनिवार को मंत्री राम निषाद का स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को पूर्णतः खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। कोई पदाधिकारी काम में आनाकानी करते हैं तो तुरंत बताएं। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, मनोज मिश्र, सांसद प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, आदर्श कुमार, पवन पटेल, जदयू अध्यक्ष बेचन महतो, मुन्ना चौधरी, महिला मोर्चा सदस्य रमा देवी, संजीत कुमार सहनी, रोशन चौधरी, अशोक राम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...