मैनपुरी, फरवरी 21 -- कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं मैनपुरी प्रभारी डॉ. पवन यादव ने शनिवार को जनपद आगमन पर करहल चौराहा स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डॉ. पवन यादव ने कहा कि पार्टी की असली शक्ति जनता के बीच है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को आमजन की समस्याओं को गहराई से समझना चाहिए और उनके त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉ. अविनाश शाक्य ने विश्वास जताया कि निरंतर जनसंपर्क से जिले में कांग्रेस का आधार और अधिक मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.