गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन। अहिंसा खंड एक स्थित राजहंस कुटुंब सोसाइटी की एओए के पदाधिकारियों के खिलाफ गबन का आरोप लगा है। अदालत के आदेश पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। राजहंस कुटुंब सोसायटी निवासी नीरज चौहान की ओर से दर्ज करवाए गए मुकदमे में बताया गया है कि फरवरी 2025 में सतीश कुमार सुमन एओए चुनाव जीतकर सचिव नियुक्त हुए थे। उसी शाम उन्होंने सात सदस्यों का पंजीकरण करा दिया। हैंडओवर हुए बिना ही दस्तावेज कब्जे में ले लिए और ऑडिट से पहले गायब कर दिए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.