पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। सरस्वती पूजा को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने पंडालों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पूजा पंडालों में मुख्य रूप से राजापाड़ा, तातीपाड़ा, कालिकापुर, तलवाडांगा और राज हाईस्कूल स्थित सरस्वती पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, विसर्जन मार्ग का भौतिक सत्यापन करना और पूजा समितियों को सरकारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.