पाकुड़, जनवरी 1 -- पदाधिकारियों ने किया लैंप्सों का निरीक्षण महेशपुर/पाकुड़िया। प्रखंड के दमदमा व कानिझाड़ा लैंप्स का बुधवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा ने बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल के साथ मिलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लैंप्स में रखे रजिस्टरों की जांच की। साथ ही सूची से किसानों का मिलान किया। लैंप्स सचिवों को अधिक-से-अधिक किसानों से (निबंधित) धान अधिप्राप्ति करने का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़िया त्रिदीप शील ने धान अधिप्राप्ति केंद्र बन्नोग्राम एवं पाकुड़िया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर संधारित क्रय पंजी, स्टॉक पंजी तथा गोदाम व्यवस्था की गहन जांच की। जांच के दौरान सभी पंजी अद्यतन एवं व्यवस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लैंप...