घाटशिला, जुलाई 3 -- चाकुलिया।चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के जयनगर के पास आगामी चार जुलाई को कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा होगी। इस पूजा में तीन राज्य के श्रद्धालुओं का जुटान होगा। विधि व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जयनगर जाकर पूजा स्थल का जायजा लिया। अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और थाना प्रभारी राजेश कुमार कान्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने पहाड़ पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। इधर, कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी ने बताया कि पूजा की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...