मिर्जापुर, जुलाई 21 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन अजय कुमार विश्वकर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए संजय पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव तथा राजन विश्वकर्मा को प्रशासनिक अधिकारी मनोनीत किया। नई जिम्मेदारियों की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। बैठक में डॉ. अशोक कुमार सरकार, अशोक विश्वकर्मा, रामजनम, अशोक आनंद, योगेंद्र सिंह, हीरालाल, बृजेश राव, महेंद्र, पूजा, मंजू, आशा, रूपा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय विधि सलाहकार अधिवक्ता शिव नरेश सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...