पटना, मार्च 22 -- बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने चिकित्सकों के कार्यों में प्रशासनिक पदाधिकारियों के अनावश्यक हस्तक्षेप पर असंतोष व्यक्त किया है। रविवार को संघ के डॉ. कैप्टन संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक में इस पर चर्चा हुई। साथ ही नए अध्यक्ष के चयन पर सभी की सहमति मिली। बैठक में सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस बंद करने से संबंधित विषय पर चर्चा की गई, जिसमें चिकित्सकों की कार्य-परिस्थितियों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विचार किया गया। वहीं, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर वेतन अवरुद्ध करने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की गई। डायनेमिक एसर्ड कैरियर प्रोगरेशन में पद के नाम को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अहर्ता प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को सहायक प्राध्यापक के वर्तमान बहाली में अनुभव के लिए अतिरिक्त अंक देने का प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.