लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।भाजपा अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विचारधारा सिखाएगी। 20 अप्रैल से 20 मई तक जिला प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग तीन दिवसीय होंगे, जिनमें प्रतिभागी दो रात तक वर्ग स्थल पर ही निवास करेंगे।संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ता दक्षता में इजाफे के लिए भाजपा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' चला रही है। पार्टी के 1918 मंडलों में से अब तक 1567 मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। पार्टी के मुताबिक 13 अप्रैल तक सभी मंडलों में प्रशिक्षण पूरे कर लिए जाएंगे। इनकी शुरुआत सात मार्च से हुई थी। पार्टी इसके बाद जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगी। मंडल स्तर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए गए थे, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.