जमशेदपुर, जून 18 -- झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर जैन साधु-साध्वियों के चतुर्मास और पदविहार के दौरान सुरक्षा तथा विश्राम व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। मथारू ने बताया कि इस वर्ष का पदविहार और चतुर्मास कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न जिलों से साधु-साध्वियों का आगमन होगा। उन्होंने आग्रह किया कि सभी उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि साधु-साध्वियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। साथ ही ठहराव और रात्रि विश्राम के लिए सामुदायिक भवन, धर्मशाला या सरकारी परिसर उपलब्ध कराए जाएं। पेयजल, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मामले की गंभीरता को देख...