उन्नाव, नवम्बर 16 -- उन्नाव। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के मजरा भिखारी खेड़ा से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती अवसर पर एकता पदयात्रा निकाली गई। सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान एवं ग्राम पंचायत सिंघनापुर के संयुक्त तत्वावधान में निकली यात्रा को ग्राम प्रधान तारावती पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लौह पुरुष के व्यक्तित्व और कृतित्व को गांव की जनता जान सके इस उद्देश्य से इस एकता पदयात्रा को गांव में निकाला गया है। यात्रा ग्राम प्रधान के दरवाजे से होते हुए गांव की विभिन्न गलियों से होकर के ब्रह्मदेव मंदिर पर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...