बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी कैडेटों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति पदयात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण व जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने किया। जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य देश की आधी आबादी को शासन एवं नीति निर्माण में उचित प्रतिनिधित्व दिलाकर लैंगिक समानता को सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम समानता स्थापित करने की दिशा में कदम उन्होंने समाज में...