हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का चल रहा धरना 25वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर पंकज धवरैय्या ने अपने हाथों में मांगों के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए काफी समर्थक पहुंचे। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को 07 फरवरी को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोक दिया था। पदयात्रा रोके जाने के बाद आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्षत पंकज धवरैय्या आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे...