पदयात्रा पूरी कर लौटे चंदू कार्की का भव्य स्वागत
पिथौरागढ़, जुलाई 24 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। मानीखेत गांव निवासी 23 वर्षीय युवा चंदू कार्की के बेरीनाग मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। शुक्रवार को चंदू कार्की ने बताया कि लगभग तीन वर्षों तक चली अपनी पदयात्रा के दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पूरी करने के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। हरिद्वार से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा व हरिद्वार से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तक भी पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। बताया कि इस लंबे पदभ्रमण के दौरान देश के अनेक धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा। इस दौरान नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.