सोनभद्र, अप्रैल 15 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बुधवार को एक भव्य नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से हाथों में बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पदयात्रा निकाली। नारी सम्मान, देश का अभिमान, महिलाओं को अधिकार, तभी होगा देश सशक्त जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नारी शक्ति वंदन के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को स...