बरेली, फरवरी 12 -- भोजीपुरा टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा हवाई अड्डा गेट डेयरी किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ किसान एकता संघ ने डॉ रवि नागर के नेतृत्व में बुधवार को पदयात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुये। एक सभा करने के बाद टोल मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा, टोल प्लाजा की तानाशाही गरीब किसान परिवारों पर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम पाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष बहुरन लाल गुर्जर आदि सैकड़ों किसान शामिल हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...