फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। मनरेगा बचाओं संग्राम में कांग्रेसियों ने मजदूरों व महिला पदाधिकारियों के साथ करीब 16 किमी की पदयात्रा निकाली। साथ ही मजदूरों व ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने गोष्ठी के दौरान केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा। खागा विधानसभा के त्रिलोचनपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी कनिष्क पांडेय ने कहा कि गरीब मजदूरों के हित में कांग्रेस द्वारा चलाई जाने वाले मनरेगा योजना का नाम बदलने के साथ ही इसे समाप्त किए जाने का बीड़ा उठाया है लेकिन कांग्रेस ऐसा कदापि नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पीएम की जन विरोधी कार्यशैली को जनता भलीभांति पहचान चुकी है, जिसका जबाव आने वाले चुनाव में जनता द्वारा दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा ...