पदयात्रा निकालने को लेकर भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
आजमगढ़, जून 19 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। लाटघाट बाजार में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुरुवार को एक बैठक हुई। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 जून को लाटघाट बाजार से पदयात्रा निकालने को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जन कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह एक गौरवशाली काल रहा है। देश के किसी भी प्रधानमंत्री से मोदी का सबसे अधिक कार्यकाल है। इस उपलक्ष्य में पदयात्रा आयोजित की गई है। पदयात्रा के जरिए नगर भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। बैठक में मनीष मिश्रा, संतोष सिंह टीपू, दिवाकर सिंह, नागेंद्र पटेल, सत्यप्रकाश सिंह, सुधीर राय, वीरेंद्र पटेल, प्रेमभूषण सिंह, अमित राय, बांके यादव, अंशु गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.