आजमगढ़, अप्रैल 23 -- रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवां में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के मुख्य गेट से महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा निकाली। कोटवां गांव से होते हुए पदयात्रा प्राइमरी पाठशाला पहुंची। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के बगैर विकसित समाज की कल्पना अधूरी है। इसलिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रेनू गंगवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं की जागरूकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...