सुल्तानपुर, नवम्बर 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता । 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के संबंध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के कलेक्ट्रेट सहित कई स्थानों पर निकल कर जनसंपर्क किया। जिसमें लोगों से अपील की गई कि 16 नवंबर को तिकोनिया पार्क में आयोजित राज्य सभा सांसद संजय सिंह की जनसभा में पहुंच कर उनके विचारों को सुने। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट और महासचिव रामबिलास तिवारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कलेक्ट्रेट मे जाकर प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की और पदयात्रा की पंपलेट देते हुए सभी से जनसभा में शामिल होने की अपील की। इसौली विधानसभा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी के साथ बौद्ध प्रांत सचिव अनिल कोरी और मो. सलीम सहित अन्य कार्यकर्ता डाकखाना चौराहा के आस पास सभी वर्गों के साथ मुलाकात कर ...