फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- टूंडला। महाराज निर्भय सागर की शनिवार को पदयात्रा दिगंबर जैन मंदिर फिरोजाबाद रोड से चलकर नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचीं। जहां पर उन्होंने प्रवचन दिए। आचार्य निर्भय सागर महाराज ने फिरोजाबाद रोड स्थित इंद्रा नगर जैन मंदिर से पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा सुभाष चौराहे, नगला राधेलाल, सब्जी मंडी, भारत माता चैक, सीटी सेंटर, जीजीआईसी कालेज, बिहारी विलास, थाना कोतवाली, बलदेव रोड, दीपा चौराहे होते हुए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने धार्मिक प्रवचन दिए। पदयात्रा के दौरान आचार्य निर्भय सागर महाराज का जगह-जगह जैन समाज के महिला पुरुषों ने स्वागत किया। इसके बाद पुनः पदयात्रा करते हुए इंद्रा नगर जैन मंदिर पहुंचे जहां पदयात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर संतोष कुमार जैन, विमल कुमार जैन मेडिकल, सुबोध यादव, स्...