दुमका, जून 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुर्जुडीह, चिरापाथर, दुआरिया, दलदली के ग्रामीणों के साथ बैठक सम्पन्न किया गया। बैठक में अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो एवं हजारों संथालों के बलिदानों को याद किया गया। पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर उपस्थित सभी ग्रामीणों को इस पदयात्रा में बड़ चढ़ कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न बिंदुओं के ऊपर विस्तार से चर्चा किया गया एवं इस पदयात्रा मे शामिल होने वाले सभी पदयात्रिओं को पदयात्रा के दौरान मिलने वाले विभिन्न पड़ाओ की जानकारी दी गई। बैठक में बैसी के कार्यकारी अध्यक्ष गमालियल हांसदा, सचिव मानूएल सोरेन, कोषाध्यक्ष सनातन मुर्मू, मीडिया प्रभारी सुलेमान मराण्डी, मोखोदी सोरेन, प्रोमिला हांसदा, अनिकेत पौलुस हांसदा, शिलवांती हेमब्रम, गिलबर्ट टुडू उप...