मेरठ, मई 8 -- शुक्रवार देर रात मेरठ से पदयात्रा कर सरधना चर्च पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीष नवाए। इस दौरान सभी ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और अपने पापों से मुक्ति मांगी। इसके अलावा संयुक्त रूप से बीमारों के चंगे होने की प्रार्थना भी की गई। सुबह 11 बजे भी विशेष प्रार्थना चर्च में हुई। जोकि मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप जेशुराज भास्कर द्वारा कराई गई। मेरठ के संत जोजफ्स चर्च से विशेष पदयात्रा सरधना चर्च के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने दबथुवा स्थित चर्च में कुछ देर विश्राम किया और फिर सरधना के लिए चल दिए। शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे पदयात्रा सरधना चर्च पहुंची। जहां सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल मेरठ धर्मप्रांत के बिशप जेशुराज भास्कर ने श्रद्धाल...