हजारीबाग, जनवरी 31 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा थाना प्रभारी संचित कुमार दुबे ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ कर प्रखण्ड के रोमी और सूरजपुरा पंचायत में संचालित अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी ने भट्टियों के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन तथा महुआ को भी नष्ट कर दिया। पुलिस के आने की खबर पाते ही संचालक वहां से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...