चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, सोहनलाल मुंद्रा, पवन खिरवाल, डॉ वीणा मूंदड़ा एवं संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने किया। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 155 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आठ चक्र के खेल के बाद समापन समारोह रविवार को शाम 4 बजे होगा। 30 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। शुक्रवार को तीन चक्र की समाप्ति के बाद मनीष शर्मा, मणिदीप मुखी, उमेश साव और कुश मूंदड़ा शाहिद 34 खिलाड़ी तीन अंक बनाकर बढ़त बनाए रखे हैं। तीसरे चक्र के मुकाबलों में बोर्ड नंबर एक पर नरेंद्र ना...